आओ श्याम मुरारी (Aao Shyam murari bhajan in hindi mp3 )
आवो श्याम मुरारी अब से तोरी पूजा करुँगी ||टेर ||
मोर सुंदर पीताम्बर धरी , कर मुरली सुंदर व् कारी ,
मंद हंसनी अंखिया रस नारी , कानो में कुंडल मकराकारी
शोभा सिन्धु खरारी , अब से तोरी पूजा करुँगी ||1||
तव दर्शन को तरसत नैना , चाहत सुनन श्रवण तब बिना ,
शीश चाहत चरणन पर नमना , रसना चाहे तब सुन कथना ,
सफल होयगी सारी ,अब से तोरी पूजा करुँगी ||2||
मन का दीप स्नेह नेह का , बनी सुसुप्ति अभिमान देह का ,
जल बिराग धन पुत्र गेह का , भाव फुल सभ कमल खेहका ,
बुधि बनेगी पुजारी , अब से तोरी पूजा करुगी ||3||
पूजन कर आनंद लहुंगी , भक्ति भीख भिक्षुक बन लुंगी ,
श्याम श्याम जय श्याम कहूँगी , जग में जीवन मुक्त रहूंगी ,
कह गोपाल गिरधारी , अब से तोरी पूजा करुँगी ||4||